हमेशा देखा है लोग जान ना चाहते है उन्हें कोनसे देवता की आराधना करनी चाहिए ताकि उनकी परेशानी दूर हो। और सबसे आश्चर्य की बात ये है आप आपके स्वयं के जीवन के विभिन्न पक्ष देख कर समझ सकते है वो कोनसे ग्रह है जो आपके लिए शुभ एवं अशुभ प्रदान कर रहे है .
ज्योतिष विषय प्रभु द्वारा दिया गया वो ज्ञान है जो जिस भी प्रकार का जीवन आपको प्राप्त है उक्त जीवन को उसी स्थिति से सकरात्मक दिशा देकर उक्त जीवन को शुभ , स्वस्थ एवं चिंतामुक्त बनाया जाए , ज्योतिष से जुड़े सभी लोगों का मुख्या उद्देश्य भी यही होता है स्वयं को पहचान कर अपने सर्वोत्तम बिंदु को मजबूत एवं स्वयं की कमी को दूर करना। हमेशा देखा है लोग जान ना चाहते है उन्हें कोनसे देवता की आराधना करनी चाहिए ताकि उनकी परेशानी दूर हो। और सबसे आश्चर्य की बात ये है आप आपके स्वयं के जीवन के विभिन्न पक्ष देख कर समझ सकते है वो कोनसे ग्रह है जो आपके लिए शुभ एवं अशुभ प्रदान कर रहे है . सर्वप्रथम स्वयं की परेशानी का आकलन करे आखिर परेशानी क्या है ( स्वयं के व्यक्तित्व के शुभ अशुभ ) . यदि आप गुस्से वाले है अकारण गुस्से में होते है झगड़े होते है एवं उनकी वजह से यदि आपका हमेशा नुकसान होता है ( नुकसान नहीं तो ये गुस्सा नकारात्मक नहीं है कई बार गुस्सा आना स्वाभाविक रूप से आवश्यक भी होता है ) तो आपको आवश्यकता है शीतलता प्रदान करने वाले देवी देवताओ की आराधना की जैसे की माँ सरस्वती , माँ पार्वती।
यदि आप स्वयं को हमेशा निरुत्साह पाते है कोई भी कार्य प्रारम्भ ही नहीं कर पाते अनजाने भय से ग्रस्त होते है ऐसे में आपको आवश्यकता है शक्ति प्रदान करने वाले देवी देवताओ की आराधना की जैसे की माँ भगवती , वीर हनुमान साथ ही आपको आवश्यकता है व्यायाम आदि की।
यदि आप का हर नुकसान आपकी स्वयं की गलतियों से ही होता है आपके कार्य आपकी स्वयं की गलतियों से ही बिगड़ जाते हो तो आपको आवश्यकता है सभी विध्नों को हरने वाले श्री गणेश जी की आराधना की।
यदि आप बार बार बीमार होते है रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो सूर्य देव की आराधना।
यदि संतान आदि की परेशानी तो गोपाल सहस्त्रनाम आदि
यदि शत्रु से परेशानी तो कवच आदि पढ़ सकते है
अर्थात स्वयं को पहचान कर जो भी कमी अथवा जीवन की परेशानी है उक्त कमी को दूर करने वाले देवी एवं देवताओ की आराधना आपको हमेशा सकारात्मक फल प्रदान करने वाली है। और सबसे प्रमुख बात ये है आपको जिस भी देवता की आराधना आवश्यक है वो देवी देवता स्वयं आपको उनकी और जाने का रास्ता दिखा देते है।
all comments
No Comment has been made yet.