Blog single

Aug 09 2022 Blog

भूमि एवं भवन का कारक ग्रह

मंगल मुख्या रूप से भूमि एवं भवन का कारक ग्रह है शुक्र विलासिता का

मंगल मुख्या रूप से भूमि एवं भवन का कारक ग्रह है शुक्र विलासिता का , मंगल की शुभता चतुर्थ भाव चतुर्थ भाव स्वामी की स्थिति पर कई अन्य बातें निर्भर करती है। फिर भी मुख्या तौर से मंगल की राशि एवं मंगल की शुभता अनुसार आप अपने भूमि भवन की स्थिति देख सकते है। मंगल बुध की राशि में बलवान हो अथवा मंगल के साथ बुध की बलवान युति हो घर में गार्डन , पेड़ पौधे हरियाली अवश्य होगी अथवा आस पास उद्यान होगा। यदि मंगल के साथ गुरु की युति है अथवा मंगल गुरु की राशि में है तो आसपास विद्यालय , देवालय आदि होगा अथवा घर में विशेष व्यवस्था होगी। यदि मंगल के साथ केतु स्थित है तो मकान ऐसे जगह होगा जो की नारमुखी अथवा गौमुखी हो अथवा घर के बाद रोड छोटी हो जाती हो। यदि मंगल राहु के साथ स्थित होगा तो घर के आस पास कोई बंद मकान अथवा बंजर भूमि अथवा नाला आदि हो सकता है अथवा दक्षिण की दीवार में दरार आदि सीलन आदि होगी। यदि मंगल के साथ शुक्र स्थित हो अथवा शुक्र की राशि में हो तो घर के आस पास व्यापारिक स्थान अथवा विलासिता से पूर्ण स्थान अवश्य होगा अथवा मकान कीमती स्थान पर हो सकता है। मंगल के साथ सूर्य हो तो मकान में पूर्ण रूप से रौशनी की व्यवस्था होगी एवं पूर्व की तरफ खिड़की दरवाजे होंगे। मंगल यदि चंद्र के साथ स्थित है तो घर में पानी की व्यवस्था होगी एवं घर में बुजुर्ग महिलाओ का आशीर्वाद भी अवश्य रहेगा।मंगल के साथ शनि की युति हो तो घर के आस पास मशीन आदि ,कारखाने आदि हो सकते है।

उदाहरण : मुकेश अम्बानी जी का मंगल शुक्र की राशि वृष में स्थित है उनका घर सबसे विलासिता पूर्ण माना जाता है। शाहरुख़ खान जी का मंगल बुध एवं केतु के साथ स्थित है उनका घर हरियाली से परिपूर्ण एवं मन्नत नाम है जो की केतु की स्थिति इंगित करता है। अमिताभ जी का मंगल बुध की राशि एवं बुध शुक्र के साथ स्थित है सबसे महंगा एवं हरियाली से पूर्ण घर है। सैफ अली खान जी का मंगल कर्क राशि में सूर्य से युत एवं चंद्र से दृष्ट है जो उनके महल नुमा घर को इंगित करते है। स्वाभाविक है जितने बड़े राजयोग कुंडली में स्थित होंगे उन वैभव पूर्ण घर होगा किन्तु आम लोगों के लिए भी मंगल से युत एवं दृष्ट एवं उसकी स्थिति अनुसार घर के आस पास की स्थिति अवश्य मिलती है। धन्यफिर भी अंतिम निर्णय चतुर्थ स्थान एवं चतुर्थेश की स्थिति देखने के बाद निर्णय करे। यद्यपि एक ग्रह स्थिति से अंतिम निर्णय पर कभी नहीं पहुंच सकते इस लिए पोस्ट को अंतिम निर्णय न माने।

धन्यवाद

all comments

    No Comment has been made yet.

Leave a reply